कौशल निर्माण और करियर का शानदार संगम

बेकिंग, इंटरनेशनल क्यूज़ीन और मॉकटेल्स की प्रोफेशनल ट्रेनिंग के साथ युवाओं को मिलेगा सर्टिफिकेट

रायपुर, 27 मई 2026 / होटल मैनेजमेंट, फूड स्टार्टअप, बेकरी या होम किचन बिजनेस में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (IHM), नया रायपुर द्वारा 8 जून से 16 जून 2026 तक “समर कलिनरी बूटकैंप-2026” का आयोजन किया जा रहा है।

यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों, फूड एंथूज़ियास्ट्स, होम शेफ्स और उभरते हुए शेफ्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। बूटकैंप का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को आधुनिक पाक कला (Culinary Arts) और बेवरेज क्राफ्टिंग की व्यावहारिक समझ देना है। सभी सत्र अनुभवी हॉस्पिटैलिटी विशेषज्ञों और प्रोफेशनल शेफ्स के मार्गदर्शन में 100 प्रतिशत प्रैक्टिकल आधारित होंगे। कोर्स पूरा करने के बाद प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

दिनों के आधार पर ट्रेनिंग शेड्यूल

8 से 16 जून बूटकैंप के तहत हर दिन एक नया फ्लेवर और नई तकनीक सीखने को मिलेगी ।8 जून हेल्दी कुकीज़- मल्टीग्रेन, मिलेट, ओट और पीनट बटर कुकीज़ की बेकिंग बनाने की तकनीक सीखने को मिलेगी। इसी प्रकार 9 जून चॉकलेट बेकिंग ब्लॉन्डी, डोनट, बर्लिनर और चॉकलेट जैगरी होल व्हीट लोफ, 10 जून कपकेक्स एवं मफिन्स-रेड वेलवेट, चॉकलेट, वनीला कैरेमल कपकेक्स और ब्लूबेरी-एप्पल सिनेमन मफिन्स, 11 जून फ्रेश पास्ता प्रिपरेशन- हैंडमेड पास्ता, लज़ान्या, फेटुचिनी और विभिन्न सॉसेस बनाने की तकनीक सीखने को मिलेगी। 12 जून मैक्सिकन क्यूज़ीन-टैकोस, बरीटोज़, केसाडिलास, फजितास और स्पेशल साल्सा, 15 जून इंडियन स्ट्रीट फूड- काठी रोल्स, ग्रिल्ड कॉटेज चीज़ शावरमा, ह्यूमस और गार्लिक एओली, 16 जून मॉकटेल्स एवं बेवरेज क्राफ्टिंग-क्लासिक मॉकटेल्स, स्मूदीज़, लेयर्ड ड्रिंक्स और गार्निशिंग बनाने की तकनीक सीखने को मिलेगी।

समय और शुल्क संरचना

सभी प्रशिक्षण कार्यक्रम एक दिवसीय होंगे। अधिकांश सत्र प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगे, जबकि अंतिम दिन का मॉकटेल्स सत्र प्रातः 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए निर्धारित शुल्क इंडियन स्ट्रीट फूड 799 रूपए, मॉकटेल्स एवं बेवरेज क्राफ्टिंग 549 रूपए अन्य सभी व्यक्तिगत सत्र 999 प्रति कोर्स निर्धारित की गई है।

बिजनेस और स्किल डेवलपमेंट का मंच

यह बूटकैंप सिर्फ खाना पकाना सिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि रचनात्मकता, फूड प्रेजेंटेशन, प्रोफेशनल किचन मैनेजमेंट और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री से जुड़ी व्यावसायिक समझ विकसित करने का भी एक उत्कृष्ट जरिया बनेगा।

कैसे करें आवेदन

इच्छुक प्रतिभागी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट
www.ihmraipur.ac.in
पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। अधिक जानकारी या विस्तृत पूछताछ के लिए कार्यालयीन समय पर मोबाइल नंबर 94395-95155 एवं 96197-26323 पर संपर्क किया जा सकता है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज