खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने की जांच, 20 बोरी पानी पाउच जब्त

अनुराज साहू जिला प्रमुख सारंगढ़ बिलाईगढ़ राजधानी से जनता तक 

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 11 मार्च 2026/ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश पर अभिहित अधिकारी भारत भूषण पटेल के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन टीम द्वारा टेंगनापाली सारंगढ़ में संचालित श्री राधे फ़ूड का निरीक्षण किया गया तथा अनिमियता पाए जाने पर 20 बोरी पानी पाउच जब्ती की गई तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत खाद्य नमूना परीक्षण हेतु लिया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। विभागीय दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शांतनु भट्टाचार्य व खाद्य सुरक्षा अधिकारी वरुण पटेल शामिल थे। आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में खाद्य एवं औषधि विभाग के द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है