तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न, 65 सरपंचों को मिला सुशासन और विकास का पाठ

जिला पंचायत सीईओ मुकुंद ठाकुर ने सरपंचों को किया संबोधित, पंचायतों में गुणवत्ता और जिम्मेदारी पर दिया जोर

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा – कलेक्टर अमित कुमार के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकुंद ठाकुर के नेतृत्व में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) के तहत पंचायत संसाधन केंद्र (डीपीआरसी) में 09 से 11 मार्च 2026 तक तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में विकासखंड छिन्दगढ़ और कोंटा के कुल 65 सरपंचों ने भाग लेकर पंचायत संचालन, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और सुशासन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की।

प्रशिक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ मुकुंद ठाकुर ने सरपंचों को संबोधित करते हुए पंचायत राज अधिनियम, पेसा नियम, एलएसजीडी विषय, पीएआई, ओएसआर, पंचायती राज व्यवस्था की भूमिका और जिम्मेदारियों सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंचायतों के माध्यम से ही ग्रामीण विकास की मजबूत नींव तैयार होती है, इसलिए जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी बेहद महत्वपूर्ण है।

सरपंच अपनी पंचायत की जिम्मेदारी समझें

सीईओ श्री ठाकुर ने सभी सरपंचों से अपील की कि वे अपने-अपने पंचायतों की जिम्मेदारियों को गंभीरता से समझें और ईमानदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने पंचायतों में चल रहे सभी निर्माण कार्यों को 30 मई 2026 तक गुणवत्तापूर्वक पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

स्वच्छ भारत मिशन पर विशेष जोर

प्रशिक्षण के दौरान स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत निर्माणाधीन शौचालयों को जल्द पूरा करने और ग्रामीणों द्वारा शौचालयों के नियमित उपयोग को सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया, ताकि गांवों में स्वच्छता और स्वास्थ्य बेहतर हो सके।

बिहान’ योजना से महिलाओं को सशक्त बनाने पर जोर

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के तहत ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत महिला स्व-सहायता समूह (SHG) के गठन पर बल दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इससे ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और आर्थिक गतिविधियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

ग्राम स्तरीय संस्थानों के निरीक्षण की जिम्मेदारी

सीईओ ने सरपंचों को गांवों में संचालित सभी संस्थानों—जैसे स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र और पीडीएस दुकानों—का नियमित निरीक्षण करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकुंद ठाकुर ने सरपंचों के साथ संवाद करते हुए उनके साथ भोजन भी किया और पंचायतों के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान सरपंचों ने भी अपने अनुभव और सुझाव साझा किए, जिससे प्रशिक्षण और अधिक उपयोगी एवं प्रभावी बना।

तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशासनिक, वित्तीय और विकासात्मक विषयों की बेहतर समझ देकर ग्रामीण विकास को गति देना रहा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज