कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे से मांग करने पर महिला को त्वरित मिला श्रवण यंत्र

अनुराज साहू जिला प्रमुख सारंगढ़ बिलाईगढ़ राजधानी से जनता तक 

सारंगढ़ । विकासखंड के ग्राम दुर्गापाली की निवासी जमना मिरी को सुनने में गंभीर परेशानी थी, सुन नहीं पाने के कारण उन्हें सड़क पर चलने – फिरने में भी काफी दिक्कत होती थी और दुर्घटना का भी डर बना रहता था से अपनी समस्या को लेकर जमना मिरी आवेदन लेकर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के पास पहुंची । कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संवेदनशीलता दिखाई व समाज कल्याण विभाग को तत्काल आवेदन निराकरण का निर्देश दिए कलेक्टर के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग ने तत्परता दिखाते हुए आधे घंटे के भीतर ही जमना मिरी को श्रवण यंत्र उपलब्ध करा दिया। श्रवण यंत्र मिलने के बाद अब जमना मिरी साफ तौर पर सुन पा रही हैं, जिससे उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। उन्होंने इस सहायता के लिए कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त की।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज