खेत बचाओ अभियान के तहत सुकमा में जैविक कार्यशाला संपन्न, किसानों ने लिया प्राकृतिक खेती का संकल्प

बस्तर सांसद महेश कश्यप रहे मुख्य अतिथि, कृषि वैज्ञानिकों ने बताई जैविक उर्वरक बनाने की विधि

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा, 23 जून 2026। भाजपा किसान मोर्चा द्वारा जिले में किसानों को जैविक और प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से “खेत बचाओ अभियान” के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र, मुरतोंडा सुकमा में एक दिवसीय जैविक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान भाई-बहनों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बस्तर सांसद महेश कश्यप रहे। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला समय टिकाऊ और कम लागत वाली खेती का है। किसानों को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ ऐसी खेती अपनानी चाहिए जिससे उत्पादन भी बेहतर हो और भूमि की उर्वरता भी बनी रहे।

कार्यक्रम में वक्ता के रूप में उपस्थित भाजपा किसान मोर्चा के संभाग सह-प्रभारी अंजोरी नेताम ने किसानों को जैविक खेती, प्राकृतिक खेती और मृदा स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रासायनिक खादों के अत्यधिक उपयोग से भूमि की गुणवत्ता प्रभावित होती है, जबकि जैविक खेती किसानों की लागत कम करने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

कार्यशाला में भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे, सांसद प्रतिनिधि अरुण सिंह भदौरिया, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री सोयम मुका, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष डमरू राम नाग, जिला पंचायत सदस्य हूंगा राम मरकाम, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती रीना पेद्दी एवं नगर पालिका अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को जैविक उर्वरक तैयार करने की विधि, मृदा संरक्षण और प्राकृतिक खेती के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने जैविक खेती को बढ़ावा देने और रासायनिक निर्भरता कम करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज