गरियाबंद जिले के 67 समितियां के 90 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी आज से हुई शुरुआत

जिला संवाददाता-चरण सिंह क्षेत्रपाल  राजधानी से जनता तक

गरियाबंद – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 3100 रूपए प्रति क्विंटल धान खरीदी के चलते प्रदेश भर में किसानों की भारी खुशी की लहर है। इसी दौरान गरियाबंद जिले में इस बार 90 हजार 771 पंजीकृत कृषकों ने अपने 1 लाख 11 हजार 371 हेक्टेयर कृषि भूमि का पंजीयन कराया है। जिसमें 4341 नए कृषक भी शामिल हैं। धान खरीदी का महाअभियान जिले में 14 नवम्बर, दिन गुरुवार से प्रारंभ किया गया है। इस किसान त्यौहार के लिए जिले में 67 समितियां के 90 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी कि तैयारियां शुरू कर ली गई है। पहले दिन जिले के 86 उपार्जन केन्द्रों के 1 हजार 386 किसानों के 53 हजार 620 क्विंटल धान खरीदने टोकन जारी किया गया है। इनमें स्वयं किसानों द्वारा 831 एवं खरीदी केन्द्रों के माध्यम से 508 टोकन काटा गया है। खरीदी केन्द्रों में प्रशासन की ओर से सभी सुविधाएं उपलब्ध सुनिश्चित कर ली गई है। कृषकों के लिए सुविधाएं धान उपार्जन केन्द्र में धान बिक्री के लिए आने वाले कृषकों की पहचान बायोमेट्रिक एवं आयरिस रिकग्निशन सिस्टम से करते हुए धान खरीदी की जाएगी।साथ ही निकटतम परिवार के सदस्यों को नामिनी बनाने की सुविधा शासन द्वारा प्रदान की गई है।साथ ही रियल टाइम ओटीपी की सुविधा भी रहेगी। कृषकों की समस्यायों को त्वरित निराकरण के लिए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष खाद विभाग के काल सेन्टर नम्बर 1800-235-3663 है, तथा जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष जिला खाद्य विभाग कार्यालय गरियाबंद जिसका दूरभाष नम्बर 07706-296344 है, लघु एवं सीमांत किसानों को 02 टोकन एवं बड़े किसानों के लिए टोकन तुहर द्वारा अथवा समिति से 03 टोकन सुविधा उपलब्ध रहेगी। जिला विपणन अधिकारी अमित चंद्राकर ने बताया कि खरीदें गए धान को समयबद्ध उठाव की तैयारी भी की गई है।मिलर्स और परिवहनकर्ता के माध्यम से सुरक्षित समयबद्ध धान उठाव हेतु प्रत्येक ट्रक में जीपीएस सिस्टम लगाया जा कर धान परिवहन की अनुमति दी जा रही है।जिसका परिवहन निविदा जारी कर दिया गया है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज