गला दबाकर हत्या, सव को छुपाने के लिए कुआ में फेंका, साले एवं पत्नी सहित छः आरोपी गिरफ्तार 

पुलिस को मिली बड़ी सफलता अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी पत्नी और साले ही निकले हत्यारे।

राजधानी से जनता तक/चन्द्रदीप यादव

कुसमी :- बलरामपुर जिला के कुसमी थाना में दिनांक 17/09 /2024 को प्रार्थी सुग्रीव राम पैकरा ने आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके बेटे राजेश पैकरा दिनांक 14/9/2024 को अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गाँव में ही करमा नाचने गया था। उस दौरान शौच के लिए ढोढ़ी पास गया था जहां पैर फिसल जाने से ढोढ़ी में गिरकर उसकी मृत्यु हो गई है कि रिपोर्ट पर थाना कुसमी में मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई में लिया गया। पंचनामा कार्रवाई एवं पीएम में मृतक की हत्या होना पाए जाने एवं उसकी पत्नी सुनती और उसके साले सुधन पैकरा,सुदेश पैकरा,विधायक पैकरा और उनके दो दोस्त छोटू सोनवानी और एक नाबालिग लड़के के द्वारा दिनांक 15/09/24 को मृतक हत्या करना पाए जाने से मर्ग जांच पर से थाना कुसमी में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 108/24 धारा 190,191(2)(3),103(1),238 भारतीय न्याय संहिता कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय बलरामपुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बलरामपुर शैलेन्द्र पाण्डेय एवं पुलिस अनुभागीय अधिकारी कुसमी एमानुएल लकड़ा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुसमी जितेंद्र जायसवाल के द्वारा आरोपीगण मृतक की पत्नी सुनती पैकरा, नवाँडीह के रहने वाले मृतक के साले सुदेश पैकरा, सुधन पैकरा, विधायक पैकरा एवं नवाडीह के ही उसके दो दोस्त छोटू सोनवानी एवं एक नाबालिग लड़के पता तलाश कर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया ।

आरोपीगण ने अपना जुर्म कबूल कर बताया कि करमा के दूसरे दिन दिनांक 15/09/24 को मृतक के घर सभी मिलकर हंडिया पीये उसके बाद शाम में शराब खोजने के लिए दूसरी जगह गए जहां पर मृतक द्वारा अपने सालों एवं पत्नी को गाली गलौच करने पर उसके साले एवं पत्नी आवेश में आकर अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर मृतक के साथ हाथ मुक्के एवं डंडे से मारपीट करते उसे कुएं के पास लेकर गए जहां मृतक द्वारा चिल्लाने से उसके गले को उनके द्वारा दबाकर उसकी हत्या कर दी गई एवं शव को छुपाने के उद्देश्य से सभी ने मिल कर उसे कुएं में फेंक दिए। आरोपियों द्वारा अपना जुर्म कबूल करने एवं उनके विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाए जाने से उनको आज दिनांक 22/09/24 सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज