गीत सिन्हा बोले:-आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करने के लिए बिरसा मुंडा की जयंती मनाई जाती है

ब्यूरो:-भरत विहान दुर्गम

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर 2024 को जनजातीय समुदाय हेतु उनके योगदान को स्मरण करते हुए जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा देश के सभी जनजाति बाहुल्य ग्रामों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, एकदिवसीय PESA,FRA और PDI आदि का उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम किया जा रहा है।इसी तारतम्य में ग्राम पंचायत कांडुलनार के ग्राम गुड्डीपाल में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया ग्राम सभा का शुभारंभ बिरसा मुंडा के छायाचित्र में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के उपरांत संविधान की शपथ ,स्वच्छता की शपथ, एवं नशा मुक्ति शपथ दिलाई गई इसके बाद ग्राम सभा अध्यक्ष द्वारा गांव के विकास की कहानी बताई गई एवं बड़े बुजुर्गों जनप्रतिनिधियों ने अपना अनुभव साझा किया। ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों को उप संचालक पंचायत एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बीजापुर गीत कुमार सिन्हा के द्वारा PESA,FRAएक्ट और और PDI के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई ।ग्राम सभा चर्चा में ग्राम के विकास के मुद्दों को ग्राम सभा प्रस्ताव में लिया गया । आज की ग्राम सभा में ,सहायक विकास विस्तार अधिकारी मेघराज वट्टी,ग्राम सभा के अध्यक्ष पुलसे पांडू, सरपंच पुष्पा पुलसे ,ग्राम पंचायत सचिव रितेंद्र झाड़ी ,रोजगार सहायक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ,सहायिका एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज