गोधना धान खरीदी केन्द्र में 11 दिन बाद बोहनी हुई

राजधानी से जनता तक । रिगनी / खरौद आदर्श ग्राम पंचायत गोधना में धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। प्रशासन के द्वारा 14 नवम्बर को पूरे छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का प्रारंभ कर दिया गया है। वही 11 दिन बाद गोधना खरीदी केंद्र में धान का बोहनी हुई।धान खरीदी के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चन्देल के हाथों भगवान के छाया चित्र में पूजा अर्चना कर पुष्प माला पहनाकर श्री फल तोड़ कर धान खरीदी का शुभारंभ किया गया।

गुलाब सिंह चन्देल ने कहा कि भाजपा की सरकार में किसानों के समस्याओं को देखते हुए इस बार धान की खरीदी को इलेक्ट्रॉनिक काटो से किया जा रहा है। ताकि किसानों के हित में खरीदी हो किसान के धान को ज्यादा ना ले इसलिये किसान के लीये इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का व्यवस्था किया गया है। धान खरीदी का पहला दिन एक ही किसान ने धान बेचा गया। सत्यनारायण कश्यप कुकदा के किसान द्वारा 55 कट्टा सरना धान दिया गया। किसान को साल श्री फल देकर सम्मानित किया गया। इस धान खरीदी के शुभ अवसर पर पूर्व विधायक अम्बेश जांगड़े पामगढ़,शंकर लाल साहू शाखा प्रबंधक सहकारी केंद्रिय मर्यादित बैंक शाखा शिवरीनारायण,गोधना समिती के प्राधिकृत अध्यक्ष चंद राम साहू, संस्था प्रबंधक गोपाल साहू,गोधना सरपंच प्रतिनिधि फिरतु साहू,कुकदा सरपंच सत्रुहन साहू,कुरियारी सरपंच प्रतिनिधि किशोर कश्यप, शेष नाथ साहू,नरेन्द्र साहू,रामप्रकाश यादव,व जनप्रतिनिधि व गांव के किसान उपस्थित थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज