ग्राम पंचायत सरडेगा में रो.सहायक द्वारा मनरेगा के कार्यों में किया जा रहा फर्जीवाड़ा

राजधानी से जनता तक । लैलूंगा । रायगढ़ जिले के जनपद पंचायत लैलूंगा के अंतर्गत आने वाले कई ग्राम पंचायतों में रोजगार गारंटी के तहत हुए कार्यों को फर्जीवाड़े तरीके से किया गया है इसी क्रम में जनपद पंचायत लैलूंगा का ग्राम पंचायत सरडेगा है।

ग्राम पंचायत सरडेगा के ग्रामवासियों एवं ग्रामीण मजदूरों का कहना है कि रोजगार सहायक बहुत ही लापरवाह है जो मजदूर कड़ी धूप में अपना पसीना बहा- बहा कर मनरेगा में मजदूरी करता है उसको तो उसकी मेहनत मजदूरी की पूरी राशि नहीं मिलती लेकिन जो रोजगार सहायक अपने मित्र एवं रिश्तेदार जो कार्य करने जाता ही नहीं है उसके नाम पर हाजरी भर देता है और बिना मेहनत के ही उनको उनको मजदूरी राशि मिल जाती है जिसे वे आपस में बांट लेते हैं,

रोजगार सहायक द्वारा बेखौफ होकर खुलेआम मनरेगा अधिनियम का उल्लंघन किया जा रहा है।

अब देखना यह है कि मीडिया में प्रकाशन के बाद संबंधित उच्च अधिकारियों द्वारा उक्त मामले को गंभीरता पूर्वक जांच कर उचित कार्यवाही किया जाएगा या मामले को ले दे कर दबा दिया जायेगा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज