ग्राम पंचायत सिलपट्टी बनी विकास और जनभागीदारी की मिसाल : सरपंच रितु साहू के नेतृत्व में बदली गाँव की तस्वीर

 

युवाओं के सम्मान और सामाजिक समरसता से ग्राम सिलपट्टी को नई पहचान

छुईखदान । ग्राम पंचायत सिलपट्टी आज विकास, सामाजिक जागरूकता और जनभागीदारी का एक सशक्त उदाहरण बनकर उभर रही है। सरपंच रितु खेमचंद साहू के नेतृत्व में पंचायत में लगातार जनहित और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं। स्नातक शिक्षित सरपंच के नेतृत्व में गाँव में सड़क निर्माण, नाली निर्माण, मंच निर्माण, मंदिर परिसर सौंदर्यीकरण और घर-घर पानी जैसी सुविधाओं पर विशेष फोकस किया गया है।

पंचायत द्वारा ग्रामीणों को कर व्यवस्था के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया, जिससे घर टैक्स को लेकर लोगों में सकारात्मक सोच विकसित हुई। ग्रामीणों को बताया गया कि कर से प्राप्त राशि गाँव के विकास कार्यों में उपयोग होती है, जिसके बाद लोगों की सहभागिता भी बढ़ी है।

मनरेगा योजना के तहत पंचायत ने स्थानीय मजदूरों और जरूरतमंद परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए। निर्माण कार्यों के माध्यम से ग्रामीणों को गाँव में ही रोजगार मिला, जिससे पलायन में कमी आने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली।

ग्रामीण युवाओं को अनुशासन और राष्ट्रसेवा से जोड़ने के उद्देश्य से पंचायत में NCC कैंप का आयोजन भी किया गया। इसके अलावा धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक समरसता और जनसहभागिता को बढ़ावा दिया जा रहा है।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी पंचायत लगातार सक्रिय है। महिलाओं की भागीदारी विकास और सामाजिक गतिविधियों में बढ़ी है तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

ग्राम पंचायत द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने वाले युवाओं का सम्मान कर उन्हें प्रेरित करने का भी कार्य किया गया। पुलिस विभाग में चयनित शेखर साहू, वकालत के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे महेश्वर साहू तथा चिकित्सा क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने वाले चुम्मन साहू का सार्वजनिक सम्मान किया गया।

सरपंच रितु खेमचंद साहू ने कहा कि पंचायत में हुए सभी विकास कार्य परिवार, विशेषकर उनके पति के मार्गदर्शन और ग्रामवासियों के सहयोग से संभव हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की सहभागिता से ही गाँव का समग्र विकास संभव है।

ग्राम पंचायत सिलपट्टी आज विकास, सामाजिक एकता और जनसहयोग की नई पहचान बनकर क्षेत्र में प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।

Deendyal Yadav
Author: Deendyal Yadav

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज