चंदन साहू छत्तीसगढ प्रदेश भाजपा मन की बात कार्यक्रम के सहप्रभारी बने

गरियाबंद – भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की जंबो टीम की घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव,संगठन मंत्री पवन साय,प्रदेश महामंत्री नवीन मारकंडे द्वारा किया गया।इस घोषणा के साथ ही प्रदेशभर में संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी देखने को मिल रही हैं। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के अनुशंसा पर राजिम क्षेत्र पूर्व जिला किसान मोर्चा महामंत्री, पूर्व राजिम मंडल महामंत्री को मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम के प्रदेश सहप्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।चंदन साहू को संगठन में स्थान मिलने से राजिम क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में हर्ष और उल्लास का माहौल हैं।कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने इसे क्षेत्र के लिए सम्मान और गौरव की बात बताया हैं। लोगों का कहना हैं कि एक जमीन और संघर्षशील कार्यकर्ता को संगठन ने उचित स्थान मिलने से खुशी की लहर हैं।इस अवसर पर बधाई देने वालों में विधायक रोहित साहू,खाद्य आयोग अध्यक्ष संदीप शर्मा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष प्रीतम सिन्हा,जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू, मंत्री सुरेन्द्र सोनटेक, संदीप पाण्डेय,प्रवीण साहू,कमलेश साहू,प्रकाश सिन्हा,नरेश शर्मा,अश्वनी साहू, थानेश्वर साहू,खिलेश्वर गोस्वामी,नोखेलाल साहू, राजू साहू,दिनेश साहू, अनिल साहू,सुरेंद्र साहू, गुलशन सिन्हा,नेहरू साहू सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी हैं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज