राजधानी से जनता तक /चरण सिंह क्षेत्रपाल
देवभोग – गरियाबंद जिले के देवभोग विकास खण्ड में आज 21 अगस्त 2026,दिन शुक्रवार को शासकीय हाई स्कूल चिचिया में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित महात्वाकांक्षी योजना सरस्वती साइकिल योजनांतर्गत छात्राओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। योजना के तहत पात्र छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई, जिससे छात्राओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस योजना का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना तथा विद्यालय तक उनकी नियमित पहुंच को आसान बनाना है।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने छात्राओं को साइकिल प्रदान करते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि शासन की सरस्वती साइकिल योजना ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की छात्राओं के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है। साइकिल मिलने से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और समय तथा आवागमन की समस्या भी कम होगी।
कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष गणेश यादव, सरपंच फोटो ध्रुव, सरपंच प्रतिनिधि लंबोदर ध्रुव तथा भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता चंद्रशेखर सिन्हा सहित विद्यालय से जुड़े प्रतिनिधि एवं अन्य उपस्थित जन मौजूद रहे।
अतिथियों ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज और क्षेत्र के विकास की मजबूत नींव है। बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने के लिए शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्र विद्यार्थियों तक पहुंचना आवश्यक है। सरस्वती साइकिल योजना से छात्राओं में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ने के साथ ही स्कूल छोड़ने की प्रवृत्ति पर भी रोक लगाने में मदद मिलती है।
साइकिल प्राप्त करने वाली छात्राओं ने खुशी जाहिर करते हुए शासन और विद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। छात्राओं ने कहा कि साइकिल मिलने से विद्यालय आने-जाने में काफी सुविधा होगी।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच फोटो ध्रुव ग्राम पंचायत चिचिया, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष गणेश यादव, सरपंच प्रतिनिधि लंबोदर ध्रुव व बीजेपी कार्यकर्ता चंद्रशेखर सिन्हा सहित स्कूल में कार्यरत अध्यापक/ अध्यापिका व स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है






