चुना पत्थर खदानों में हैवी ब्लास्टिंग से दहल रहा कई गांव

मस्तूरी– चुना पत्थर खदानों में हो रही अवैध ब्लास्टिंग से आस पास का गांव दहल उठा है। खदान संचालक बेख़ौफ़ होकर बड़ी संख्या हैवी ब्लास्ट कर भारी मात्रा में पत्थर निकाल रहे है। हैवी ब्लास्टिंग से बड़े भूकंप जैसे झटके इस खदान के आस पास के गांव के लोग रोज झटके को महसूस करते है। वैसे तो मस्तुरी में 2 दर्जन से भी ज्यादा चुना पत्थर खदान है। इन मे होती है अवैध हैवी ब्लास्ट।

GSM और कौशल सिंह संचालक की मनमानी

GSM यानी कि जी एस मिनरल्स संजय सिंह पवार और कौशल सिंह खदान संचालक की मनमानी से ग्रामीण परेशान है। हाल ही में जी एस मिनरल्स में हुए अवैध ब्लास्ट से शासकीय स्कूल का छत गिर गया था जिससे कई छात्र घायल हो गए थे। हालांकि खदान संचालक पर कार्यवाही हुई। लेकिन शेटिंग की वजह से कुछ दिन बाद खदान फिर से शुरू हो गया। और अवैध ब्लास्टिंग फिर से शुरू हो गया। अधिकारियों से शेटिंग होने की वजह से कोई उचित कार्यवाही नही हो रही है।

वही कौशल सिंह के द्वारा मानक क्षेत्र फल से ज्यादा जगह बढ़ा कर अवैध खुदाई कर पत्थर निकाला जा रहा है। जिससे शासन को राजस्व की हानि हो रही है। इसके बाद भी शासन इन लोगो पर कोई उचित कार्यवाही नही कर पा रही है। इससे साफ पता चलता है कि मामले पर राजस्व के अधिकारियों और खनिज अधिकारियों की संलिप्तता हो सकती है।

Ravindra Tandan
Author: Ravindra Tandan

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज