छत्तीसगढ़–आंध्र प्रदेश सीमा पर बड़ी सफलता ,खूँख़ार नक्सली हिड़मा ढेर, पत्नी राजे समेत 6 नक्सली मारे गए

सुकमा – छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की सीमा पर चल रहे संयुक्त सर्च ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है। शुरुआती जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश के ग्रेहाउंड जवानों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली कमांडर हिड़मा मारा गया है।

सूत्रों के मुताबिक हिड़मा के साथ उसकी पत्नी राजे के भी ढेर होने की सूचना है। घटनास्थल से 6 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। इलाके में अभी भी ग्रेहाउंड जवानों का सर्चिंग ऑपरेशन जारी है, जिसके चलते शवों की पहचान और बरामदगी का काम तेज किया गया है।

हिड़मा छत्तीसगढ़ में कई बड़ी नक्सली वारदातों का मास्टरमाइंड रहा है और लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल था। उसके मारे जाने को नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

अधिकृत पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतज़ार है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज