छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन कुसमी ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन कुसमी ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।

राजधानी से जनता तक/चंद्रदीप यादव/कुसमी

कुसमी :- छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन प्रांतीय निकाय के आह्वान पर,आज ब्लॉक इकाई कुसमी के तहसील संयोजक संजीव शर्मा, एवं ब्लॉक संयोजक हरकेश भारती के नेतृत्व में, प्रांतीय निकाय के आह्वान पर चरणबद्ध आंदोलन के तहत तीसरे चरण में विकासखंड स्तर पर मशाल रैली निकालकर अपने चार सूत्रीय मांग

1 भाजपा घोषणा पत्र अनुसार प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र के समान 1 जनवरी 2024 से 4% महंगाई भत्ता दिया जाए, साथ ही प्रदेश के कर्मचारियों को जुलाई 2019 से देय तिथि पर महंगाई भत्तों के एरियर्स राशि का समायोजन जीपीएफ खाते में किया जाए।

2 भाजपा घोषणा पत्र अनुसार प्रदेश के शासकीय सेवकों को चार स्तरीय समयमान वेतनमान दिया जाए।

3 केंद्र के समान गृह भाड़ा भत्ता दिया जाए।

4 भाजपा घोषणा पत्र अनुसार मध्य प्रदेश सरकार की भांति प्रदेश के शासकीय सेवकों को अर्जित अवकाश नगदी कारण 240 दिन के स्थान पर 300 दिन किया जाए।

 

इत्यादि मांगों का ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री के नाम, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व )कुसमी को सौंपा गया। इस ज्ञापन रैली में फेडरेशन के कोषाध्यक्ष शशांक भूषण दुबे, लिपिक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील प्रसाद सिन्हा, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप बेक, जल संसाधन विभाग के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सिन्हा, मनीष सिन्हा, प्रेम शंकर यादव दिनेश यादव, संतोष दुबे, नीलेश दुबे ,अविनाश सिंह, सत्येंद्र दुबे, दयाशंकर यादव ,उमेश गुप्ता, विकास जायसवाल, मुजीब रहमान, वीरभद्र कुमार, नासरीत मिज, सचिन जायसवाल ,बसंत गुप्ता, संदीप कुमार, सौरभ गुप्ता, दीनू यादव, रुद्रेश्वर यादव, पटवारी संघ से धीरेंद्र उरमलिया ,एसके बारी ,चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष नुरुल हक, कुलेश राम,अमरेश्वर पैकरा, मंगना राम, सुंदरू राम ताराचंद मिरी, साथ सैकड़ो की संख्या में शिक्षक एवं मातृ शक्तियां उपस्थित रहे।

Amesh Jangadey
Author: Amesh Jangadey

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज