छत्तीसगढ़ की प्रथम नक्सल सदस्य मुक्त पंचायत बड़ेसेट्टी में मिली पीएम मोदी की फैन

कहा — पीएम मोदी ने हमारे लिए भेजी है महतारी वंदन की राशि
महिलाओं के आत्मनिर्भर भविष्य की मजबूत आधारशिला बनी महतारी वंदन योजना
सुकमा। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई महतारी वंदन योजना आज राज्य की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। यह योजना न केवल आर्थिक संबल प्रदान कर रही है, बल्कि महिलाओं को सामाजिक रूप से भी सशक्त बना रही है।
राज्य की प्रथम नक्सल सदस्य मुक्त पंचायत बड़ेसेट्टी की निवासी श्रीमती पोडियम माड़के के लिए यह योजना संकट के समय संजीवनी साबित हुई है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रतिमाह मिलने वाली सहायता राशि से वे घरेलू खर्च, इलाज और बाजार से जुड़ी आवश्यक जरूरतों को सहजता से पूरा कर पा रही हैं। इससे उनके परिवार को बड़ी राहत मिली है।
जब उनसे महतारी वंदन योजना की राशि के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने भावुक होकर कहा —
“यह पैसा मोदी जी ने हमारे लिए भेजा है।”
श्रीमती माड़के ने इस जनकल्याणकारी योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में वास्तविक बदलाव ला रही है और उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर दे रही है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में महिलाओं के सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे देश की महिलाएं आत्मसम्मान और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हैं।
महतारी वंदन योजना के माध्यम से राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाए, ताकि वे परिवार और समाज में मजबूत भूमिका निभा सकें। यह योजना महिलाओं को आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और सुरक्षा का नया आधार प्रदान कर रही है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज