छत्तीसगढ़ को अशांत करने की मंशा से काम कर रही है कांग्रेस – मनीराम साहू

राजधानी से जनता तक /जिला प्रमुख पवन तिवारी कबीरधाम

कवर्धा। बीते दिनों दामाखेड़ा स्थित कबीर आश्रम में उदित मुनि साहब के ऊपर हमले के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए तथा इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनीराम साहू के नेतृत्व में जिला मुख्यालय कवर्धा के सिग्रल चौक में कांग्रेस का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा मनीराम साहू ने उपस्थित जनो को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी सत्ता छिनने के बाद बौखला गई है और लगातार प्रदेश की भाजपा सरकार को बदनाम करने के षणयंत्र रच रही है।  साहू ने कहा कि कांग्रेस के लोग लगातार प्रदेश में अशांति फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होने कहा कि हाल के महिनो में प्रदेश के बलौदाबाजार, सूरजपुर, कवर्धा और अन्य स्थानों पर हुई गंभीर आपराधिक घटनाओं में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं संलिप्ता पाई गई है। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने इस तरह की घटनाओं को अंजाम देकर छत्तीसगढ़ के शांत वातावरण को अशांत करने का काम किया है और अब इसी कड़ी में हम सबके आराध्य संत कबीर जी के दामाखेड़ा स्थित कबीर आश्रम में उदित मुनि जी पर हमला, निंदनीय घटना है। उन्होने कहा कि इस निंदनीय कृत्य के विरोध में ही आज भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश भाजपा के आव्हान पर जिला मुख्यालय कवर्धा में कांग्रेस का पुतला दहन किया है। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला भाजपा उपाध्यक्ष कैलाश चन्द्रवंशी ने कहा कि कांग्रेस को प्रदेश की शांति पच नहीं रही है और वह इसे अशांत करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होने कहा कि कांग्रेस पहले इस तरह के कृत्य कराती है और फिर इस पर राजनीति कर अपनी पूरी तरह से धूमिल हो चुकी छबि को बनाने का प्रयास कर रही है। लेकिन प्रदेश की जनता कांग्रेस के चाल, चरित्र को समझ चुकी है। यही वजह है कि जनता ने कांग्रेस को प्रदेश की सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री संतोष पटेल जिला उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल ठाकुर जिला उपाध्यक्ष जसविंदर सिंह बग्गा कैलाश चंद्रवंशी जिला मंत्री रोशन दुबे भाजपा शहर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा पियूष सिंह ठाकुर महिला मोर्चा अध्यक्ष सतविंदर सिंह पाहुजा प्रदेश किसान मोर्चा नरेंद्र मानिकपुरी श्रीकांत उपाध्याय प्रदेश कार्य समिति सदस्य खिलेसवार साहू रवि राजपूत उमंग पांडे ईश्वरी धुर्वे जिला उपाध्यक्ष अजय ठाकुर तुकेश चंद्रवंशी मनोज मंडल अध्यक्ष अश्वन साहू हुमलाल पटेल दुर्गेश दुबे अमित चंद्रवंशी सुदर्शन कुंभकार रमाकांत अजय सहित बड़ी संख्या में भजमुयो तथा भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज