छत्तीसगढ़ में मानसून हुआ सक्रिय, चौतरफा बारिश से खिले चेहरे

राजधानी से जनता तक । रायपुर । राजधानी सहित छत्तीसगढ़ में मानसून का आगमन हो चुका है, आज सुबह से बादल काफी बरसे है, आज दिनभर बारिश की प्रबल सम्भावना है। व्यापक बारिश होने की संभावना है। 24 जून को वर्षा की गतिविधियों में कुछ कमी आ सकती है। 26 जून से कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। शनिवार तक प्रदेश के सभी जिलों में मानसूनी वर्षा होने लगी है। प्रदेश में सुकमा में 8 जून को मानसून पहुंच गया था, लेकिन रायपुर में इसे पहुंचने में 13 व पूरे प्रदेश में पहुंचने में 14 दिन लग गया है।

पिछले 24 घंटे में रायपुर में तो हल्की वर्षा हुई, लेकिन प्रदेश के कई जिलों में व्यापक बारिश हुई है। रायपुर में महज सुबह साढ़े 8 बजे तक 14.6 मिमी पानी गिरा। जबकि, पाटन में 10 सेमी पानी बरस गया। अब बारिश को लेकर दिनभर राजधानी तर-बतर रहने की सम्भावना है। मौसम वैज्ञानिक गायत्री वाणी कंचीभोतिया के अनुसार प्रदेश में मानसून सक्रिय है। अच्छे सिस्टम भी बने हैं इसलिए व्यापक वर्षा हो रही है। दक्षिण पश्चिम मानसून पेंड्रा, कोरबा और रायगढ़ जिले के कुछ हिस्से तक पहुंच गया है। अब सरगुजा संभाग की ओर बढ़ रहा है। अहम बात यह है कि मानसून रायपुर को पार कर चुका है, लेकिन अभी तक यहां झमाझम बारिश नहीं हुई है। हवा में नमी की मात्रा 90 फीसदी तक पहुंच गई है। आसमान में बादल भी 70 प्रतिशत तक हैं। वर्तमान में दिन का पारा अभी 7 डिग्री तक कम हो गया है। 23 से 25 तक वर्षा की गतिविधि में थोडी कमी रह सकती है। इसके बाद झमाझम बारिश के आसार हैं। अभी 2 दिनों तक तेज वज्रपात, गरज चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज