छिन्दगढ़ मंडल में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष, भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल हुईं जिला उपाध्यक्ष नूपुर वैदिक

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर निकाली बाइक रैली, “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंजा तोंगपाल

 

जिला प्रमुख नवीन दांदडे

 

सुकमा/छिन्दगढ़। देश के सम्मान, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रतीक तिरंगे के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी छिन्दगढ़ मंडल द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर बाइक रैली निकाली और पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने पूरे क्षेत्र को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया। रैली के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।

यात्रा छिन्दगढ़ मंडल के प्रमुख मार्गों से होते हुए संपन्न हुई। रास्तेभर कार्यकर्ताओं ने तिरंगा लहराते हुए आमजन को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देश की एकता और अखंडता के प्रति जागरूक किया। बाइक रैली में युवाओं सहित पार्टी के विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही।

बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता हुए शामिल

तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष नूपुर वैदिक, जिला महामंत्री संजय सोड़ी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष डमरू नाग, किसान मोर्चा जिला महामंत्री विक्रांत देव उर्फ गोल्डी, जिला सदस्य हुंगाराम मरकाम, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पार्वती प्रधानी, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कुलदीप, जनपद सदस्य हिना सोढ़ी सहित मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, जिला एवं मंडल पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ तिरंगा यात्रा में भाग लेते हुए राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुआ छिन्दगढ़ मंडल

भाजपा द्वारा आयोजित इस भव्य तिरंगा यात्रा ने छिन्दगढ़ मंडल में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का वातावरण निर्मित कर दिया। तिरंगे के सम्मान में निकली इस यात्रा के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

तिरंगा यात्रा के दौरान उमड़ा उत्साह यह दर्शाता रहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति की भावना को लेकर लोगों में खासा उत्साह है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज