छोटी दिवाली पर चल रहा था जुआ का खेल: बालको पुलिस ने छ: आरोपी लिया गिरफ्त में, नगदी रकम जप्त 

राजधानी से जनता तक|कोरबा| दिवाली का त्यौहार क़रीब आते ही परपंरा के नाम पर जुआ खेलने वाले लोग सक्रिय हो जाते है, जिसपर पर पुलिस की कार्यवाही की बात सामने आती है। 

छोटी दिवाली के दिन बालको क्षेत्र में भी जुआ का फड़ सजा हुआ था जिसपर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आधा दर्जन लोगों को पकड़ा जिनके पास से नगदी रकम भी जप्त किया गया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि छोटी दिवाली की रात बुधवार को लालघाट के सामुदायिक भवन के पीछे कुछ लोगों द्वारा जुआ खेलने की सूचना मुखबिर तंत्र से मिली थी जिसपर बालको थाना प्रभारी के निर्देश पर तत्काल कार्यवाही की गई।

मौके पर से पुलिस ने छ: आरोपियों को पकडा है। जिनकी पहचान जोशीक पटेल पिता भुकाऊ राम पटेल साकीन लाल घाट थाना बालको, 2. राहुल दास महंत पिता गनपत दास महंत सकिन लालघाट थाना बालको 3. नितिन केवट पिता बूंद राम केवट साकीन लाल घाट थाना बालको 4. संतोष कश्यप पिता परमेश्वर कश्यप साकीन लाल घाट थाना बालको 5. रवि केरकेट्टा पिता दुखनु केरकेट्टा साकीन लाल घाट थाना बालको 6. संजय केवट पिता प्रहलाद केवट साकीन लाल घाट थाना बालको के रूप में हुई है। आरोपियों से पुलिस ने कुल जुमला 5390 रुपए नगदी रकम ,52 पत्ती ताश एवं बोरी के फट्टी जप्त किया है।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज