जनाधार खोता देख जिला प्रशासन पर झूठा आरोप लगा रही कांग्रेस – धनीराम बारसे

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा – भारतीय जनता पार्टी के सुकमा भाजपा के जिलाध्यक्ष धनीराम बारसे ने कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों के अपमान करने वाले आरोप पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहाँ की कोंटा विधानसभा में अपना जनाधार खोता हुआ देख बौखलाई कांग्रेस अधिकारियों पर झूठा आरोप लगा रही हैं। मुद्दा विहीन विपक्षी पार्टी अब ओछी राजनीति करने के लिए सरकारी कार्यक्रम का सहारा ले रही है। राज्य सरकार के द्वारा बस्तर ओलंपिक का सफल कार्यक्रम जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। जिससे सुकमा जिला के छात्रों को प्रतिभा दिखाने एक मंच प्रदान किया जा रहा हैं।वहीं विपक्षी पार्टी मंच में स्थान नहीं मिलने का झूठा बहाना बनाकर गंदी राजनीति कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार जहां सुकमा जिले के छात्रों को खेल से जोड़ने के लिए सफल कार्यक्रम करवा रही है उसी कार्यक्रम में ओछी राजनीति कर विपक्ष ये साबित कर रही है की उन्हें सुकमा जिले के खिलाड़ियों के भविष्य से ज्यादा चिंता अपनी झूठी राजनीति शान दिखाने में हैं।जबकि सम्मान पूर्वक सभी जनप्रतिनिधियों के लिए प्रशासन ने मंच में सीट आरक्षित की थी। परंतु विपक्षी दल कांग्रेस और कम्युनिस्ट दोनों ही जिला प्रशासन के द्वारा बस्तर ओलंपिक जैसे सफल कार्यक्रम में जानबूझकर विवाद करने का प्रयास कर रही है। जिन खिलाड़ियों के अच्छे खेल का स्वागत होना चाहिए। वही विपक्षी दल खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करने के बजाय अपनी ओछी राजनीति करने के लिए बस्तर ओलंपिक जैसे कार्यक्रमों का सहारा ले रही है। अपनी नाकामी छुपाने के लिए विपक्षी दल किसी भी हद तक जा सकते हैं। कांग्रेस के विधायक खुद भ्रष्टाचार के मुद्दे में जेल में है।भ्रष्टाचार में पूरी तरह से डूबी कांग्रेस पार्टी के पास अब मुद्दा नहीं बचा है। इसलिए राज्य सरकार के बस्तर के खिलाड़ियों को देशभर में पहचान दिलाने के लिए कराए जा रहे बस्तर ओलंपिक पर भी अपनी गंदी राजनीति रोटी सेक रही है जो बहुत ही निंदनीय है। बस्तर ओलंपिक जैसे सफल कार्यक्रम करने के लिए भारतीय जनता पार्टी जिला प्रशासन को धन्यवाद देती हैं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज