जमीन विवाद को लेकर,चाचा- चाची ने फोड़ा भतीजे का सिर, भतीजे के हिस्से की जमीन बेचने के फिराक में था चाचा

कोरबा। जिले के हरदीबाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोरबी (धतूरा) में चाचा भतीजा का विवाद सामने आया है। चाचा का अपने भतीजे के हिस्से की जमीन को बेचने की तैयारी थी जिसकी खबर लगते ही भतीजा जो बालको में रहकर काम करता है अपने हक के लिए अपने चाचा के घर पहुंचा और अपने हिस्से की जमीन न बेचने की बात कही, यह सुनते ही चाचा ने अपनी पत्नी बेटी समेत भतीजे का मार मार कर लहू लुहान कर दिया। लहुलुआन मारपीट करने के उपरांत कानून से बचने प्रपंच करने के उद्देश्य से डायल 112 में फोन कर पुलिस को अपने घर बुला लिया और उनके साथ थाना चले गए। भतीजे ने ले देकर सम्हलते हुए थाना पहुंचे और रिपोर्ट की गुहार लगाई जिसको एमएलसी कराने भेजा गया है।

गौरतलब है कि कोरबी (धतूरा) निवासी लोकेश तिवारी कामकाज के सिलाइले में बालको में रहकर अपना जीवन यापन करता है तथा बीच बीच में अपने गांव आनाजाना करता रहता है,चूंकि गांव में लोकेश तिवारी अपने माता पिता के मृत्यु उपरांत अपने कामकाज के लिए बालको में रह रहा था। गांव की जमीन उनके चाचा सुरेश तिवारी विगत कुछ वर्षों से उपयोग कर रहा था चाचा अर्थात सुरेश तिवारी पिता दादू लाल तिवारी उम्र लगभग 48 साल निवासी कोरबी (धतूरा), थाना क्षेत्र हरदीबाजार, जिला कोरबा (छ ग) ने अपने भतीजे के हिस्से की जमीन बेचने के फिराक में ग्राहक तलास कर रहा था, यह खबर लगते ही भतीजा लोकेश तिवारी ने अपना गांव कोरबी आकर अपने चाचा सुरेश तिवारी से उनके घर वार्तालाप करने गया और कहा की उनके हिस्से की जमीन न बेचे इतना सुनते ही चाचा सुरेश तिवारी अपनी पत्नी समेत अपने भतीजे लोकेश तिवारी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिए। अब कानूनी कार्रवाई से बचने हेतु सुरेश तिवारी ने प्रपंच करना चालू कर दिया और कूट रचना करते हुए डायल 112 पर कॉल करके पुलिस बुला लिया। पुलिस आने के बाद थाना पहुंच कर उल्टा अपने भतीजे को अपराधी का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराने लगे । भतीजे ने भी सम्हलते हुए थाना पहुंच कर शिकायत की जिसकी एमएलसी कराने भेजा गया। 

इस मामले को यदि तरीके से सुलझाया जाय तो वास्तव में जनमानस पर कानून के प्रति पुनः विश्वास कायम जरूर होगा और यदि इस मामले में बेकसूर को उलझाया जाता है तो जनमानस में पहले की तरह पुलिसिया रवैया पर सवाल होता रहेगा। बहर हाल यह पुरा मामला पुलिसिया जॉच का विषय है।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज