जिला कोंडागांव अनंतपुर पुलिस द्वारा ग्राम अनंतपुर में शासकीय कन्या उच्च.माध्यमिक विद्यालय द्वारा आयोजित पालक शिक्षक मेगा बैठक

जुनैद पारेख की रिपोर्ट जिला कोंडागांव

कार्यक्रम के दौरान अलग अलग गांव से आए पालकों को महिलाओं की सुरक्षा, यातायात नियमों का पालन, सायबर क्राइम के रोकथाम व नशा मुक्ति,अभिव्यक्ति एप की जानकारी दी थाना अनंतपुर पुलिस द्वारा दिनांक 19.10.2024 शनिवार को जागरूकता अभियान चलाया गया।पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र देव पटेल के मार्गदर्शन एवं रूपेश कुमार पुलिस अनुविभागीय अधिकारी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अखिलेश कुमार धीवर द्वारा ग्राम अनंतपुर में शासकीय कन्या उच्च. माध्यमिक विद्यालय अनंतपुर में आयोजित पालक शिक्षक मेगा बैठक पर अलग अलग गांव से आए ग्रामीणों को नशा मुक्ति के तहत शराब या नशा करने से हानि,यातायात संबंधी जानकारी,अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी दी गई। जिले में घटित हो रही सड़क दुर्घटनाओं का हवाला देते हुए ,यातायात नियमों का पालन करने तथा मौत के कारणों में हेलमेट व सौटबेल्ट सहित अन्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। थाना प्रभारी अखिलेश धीवर ने बताया कि मोबाइल में किसी अनजान व्यक्ति का फोन नही उठाना, किसी अनजान को नंबर न देना, ऑनलाइन गेम नहीं खेलना, घर से स्कूल आने में किसी प्रकार का कोई दिक्कत हो तो थाना में सूचना देना और वर्तमान में होने वाले सायबर अपराध के बारे में और सायबर अपराध होने पर 1930 में काल कर जानकारी देने बारीकी से जानकारी दिया गया। अभिव्यक्ति एप…कैसे उपयोग करे, सोशल मीडिया के सही उपयोग…फेसबुक,इंस्टाग्राम, वॉट्सएप एवम अन्य एप्लीकेशन के सेफ्टी फिचर्स…और बच्चो के कैरियर गाईडेंस की जानकारी और पैरारीगल वालंटियर सुप्रिया द्वारा विधि से संबंधित जानकारी दिया गया। इस दरमियान ग्राम करंडी गागड़ा,अनंतपुर ,घोड़सोड़ा ,गुमड़ी, शिवनी ,अंगाकोना और आस पास के पालक गण ,स्कूल के प्राचार्य दिलीप कुमार कोमरे शिक्षक हृदय प्रयाग ,मीराचरण धुर्वे ,रीता कावडे ,नीतू ठाकुर ,लक्ष्मी मांडवी, सुशील शर्मा सुचित्रा मंडावी ,बिंदु ठाकुर, वेद राम साहू ,निरंजन पोयम ,विमल, संतोष यादव, पियूष त्रिपाठी और स्कूल के अन्य शिक्षक गण,विक्रम मंडावी किसान संघ अध्यक्ष,सनत यादव मंडल महामंत्री, पुरन सिंह मानिकपुरी अध्यक्ष शाला विकास समिति देवा और थाना के प्रधान आर.रघुनाथ कश्यप,आरक्षक चेतन ,पैरालीगल वालंटियर सुप्रिया शील उपस्थित रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज