जिला प्रमुख नवीन दांदडें
सुकमा – जिले में धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व किसानों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस द्वारा चक्का जाम किया गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।
प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि अब तक उनका पूरा धान खरीदा नहीं गया है, जबकि खरीदी की अंतिम तिथि नजदीक है। किसानों ने मांग की कि धान खरीदी की अवधि बढ़ाई जाए, ताकि शेष धान का भी समर्थन मूल्य पर विक्रय हो सके।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार की अव्यवस्थाओं के कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय-सीमा नहीं बढ़ाई गई और शेष धान की खरीदी सुनिश्चित नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
मौके पर प्रशासन व पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पर नजर बनाए रखी गई।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है






