झमाझम बारिश से अन्नदाता किसानों की चेहरा खिली खेती किसानी हुई आसान

राजधानी से जनता तक/चरण सिंह क्षेत्रपाल

गरियाबंद – देवभोग क्षेत्र में बीते सोमवार से लगातार बारिश हुई तो अन्नदाता किसानों की मन को शांति मिली, किसानों ने बताया कि इस साल अल्प समय तक बारिश होगी, इस तरह की चर्चाएं किसान किया करते थे, और उनके खेतों में धान बोआई का काम पूरा हो चुका था,लेकिन रोपाई ब्यासी का काम अटकी हुई थी, बारिश दगाबाज होने को जा रहा था और उसी दौरान मौसम ने अपनी करवट बदली और लगातार एक हफ्ते तक पानी बरसता हुई है, जिले में जैसे ही बारिश हुई तो किसानों के चेहरे रौनक आयी तो अन्य लोगों को हानी पहुची ,जैसे कि ग्रामीण क्षेत्रों में अन्नदाता किसानों ने दस पंद्रह दिनों से पानी की इंतजार में थे, कि कब पानी गिरेगी तो अपने खेतों में धान रोपाई ब्यासी का कार्य पूरी हो पाएगी। इस दौरान एक सप्ताह लगातार बारिश गिरने से जिले के हर गांवों में धड़ाधड़ रोपाई ब्यासी का कार्य निरंतर चल रही है। इस बारिश से ग्रामीण मजदूरों को रोजगार भी मिला है, खेतों में मजदूर दिनभर रोपाई ब्यासी मजदूरी करके उन पैसों से अपनी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी । तो वहीं दुखत की बात यह कि गरियाबंद जिले में अनवरत बारिश होने से जहां जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, क्षेत्र में एक सप्ताह की बारिश ने नदी नाले में उफान आ गई, शहरों और गांवों के आवागमन रास्ते अस्त-व्यस्त हो गए,लोग इधर-उधर आने -जाने में असमर्थ रहें। सबसे ज्यादा नुक्सान पहुंचा स्कूली बच्चों, अधिकारी, कर्मचारियों व व्यापारी को हुआ है। नदी नाले में जलस्तर बढ़ने से दर्जनों गांवों का मार्ग बंद हो गया,आवागमन करने में परेशानी होने लगी,कई इलाकों में सड़क सम्पर्क टूटा इस सावन की झड़ी से पूरा अंचल तर-बतर हो गया, बारिश के लिए तरसते लोगों के लिए भादो मास जमकर बारिश लेकर आया और असली बरसात का अहसास कराया। सन् 2011 में अनवरत बारिश हुई जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ था, वहीं स्थिति को पुनः एक बार 2026 में फिर से बारिश ने दौहराया है। लेकिन अब की बारिश से किसानों को भारी मदद मिली है, चुकी मौसम ने ऐसा करवट बदल दी कि इस साल भी अकाल होने की स्थिति बनती दिखाई दे रही थी, और उसी दरम्यान मौके पर झमाझम बारिश हुई तो अन्नदाता किसान के चेहरे खिल उठे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज