झापरा में दिखा सुशासन का असर, शिविर में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का सीधा लाभ

कलेक्टर अमित कुमार ने किया निरीक्षण, पीएम आवास हितग्राहियों को सौंपी घर की चाबी

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा। जिले के ग्राम पंचायत झापरा में आयोजित सुशासन तिहार एवं “बस्तर मुन्ने” अभियान के विशेष शिविर में प्रशासन की संवेदनशील और जनहितैषी कार्यशैली की झलक देखने को मिली। मंगलवार को आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मौके पर ही प्रदान किया गया, जिससे ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा।
शिविर में कलेक्टर अमित कुमार और जिला पंचायत सीईओ मुकुन्द ठाकुर ने पहुंचकर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की।
शिविर में किसान किताब, बी-1 खसरा, श्रम कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और राशन कार्ड सहित कई जरूरी दस्तावेज ग्रामीणों को वितरित किए गए। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपकर उनके पक्के घर के सपनों को नई उम्मीद दी गई।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम शिविर का विशेष आकर्षण रहा। इस दौरान गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
कलेक्टर अमित कुमार ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर लोगों से सीधे संवाद कर रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में शासन के प्रति विश्वास और सहभागिता लगातार मजबूत हो रही है।
कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष रीना पेद्दी, जिला पंचायत सदस्य माड़े बारसे सहित अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है