टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने किरेन रिजिजू पर लगाया संसदीय नियमों के उल्लंघन का आरोप

नई दिल्ली  । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा ने संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के खिलाफ अंतर-संसदीय परिषद में शिकायत दर्ज कराई है।उन्होंने रिजिजू पर भारतीय संविधान पर लोकसभा में बहस के दौरान धमकी देने का आरोप लगाया है। यह घटना न्यायाधीश बीएच लोया की मौत पर मोइत्रा की विवादास्पद टिप्पणी के बाद हुई थी।उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के रिजिजू की टिप्पणियों को रिकॉर्ड से हटाने के संकेत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। बहस में मोइत्रा ने न्यायमूर्ति एचआर खन्ना की 1976 की असहमति की तुलना न्यायाधीश लोया की मृत्यु से की। रिजिजू ने पलटवार करते हुए कहा कि मोइत्रा ने एक ऐसा मुद्दा उठाया है जिसका निपटारा सुप्रीम कोर्ट पहले ही कर चुका है।उन्होंने संसद में परिणाम भुगतने की चेतावनी देते हुए कहा, “हम उचित संसदीय कार्रवाई करेंगे। आप बच नहीं सकतीं। आप बहुत गलत मिसाल कायम कर रही हैं।”इस उग्र बहस के कारण 2 बार कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। टीएमसी के सौगत रॉय और कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल सहित विपक्षी सदस्यों ने मोइत्रा के प्रति रिजिजू की भाषा पर आपत्ति जताई।उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लोकसभा में अध्यक्ष के पास अधिकार है और अगर मोइत्रा के भाषण को लेकर कोई चिंता थी तो उचित प्रक्रियाओं का पालन किया जाना चाहिए था।वेणुगोपाल ने रिजिजू से माफी मांगने या उनकी टिप्पणी को हटाने की मांग करते हुए कहा कि मंत्री को महिला सदस्य को धमकाना नहीं चाहिए।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज