टीपी नगर चौक सिग्नल तोड़ने वाला ट्रेलर चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त

राजधानी से जनता तक कोरबा। टीपी नगर चौक स्थित ट्रैफिक सिग्नल और एडवर्टाइजिंग पोल को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करने वाले ट्रेलर चालक को कोरबा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 27 अप्रैल की रात करीब 1:30 बजे की है, जब ट्रेलर चालक ने तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सिग्नल पोल को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैफिक सिग्नल लाइट, काउंटडाउन टाइमर, विज्ञापन बोर्ड और निगम का कैमरा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे लगभग 1.5 लाख रुपये का नुकसान हुआ।

मामले में पुलिस ने आरोपी रामलाल अगरिया को गिरफ्तार कर ट्रेलर वाहन (CG 12 BG 7284) जब्त कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।कोरबा पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है