टीम प्रहरी अभियान के तहत केएफसी पर कार्रवाई, 50 हजार का ई-चालान

रायपुर। टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत नगर निगम स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निवेश विभाग ने जोन 10 क्षेत्र के पचपेड़ी नाका स्थित केएफसी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये का ई-चालान किया। साथ ही परिसर में फैली गंदगी की सफाई करवाकर भविष्य में दोबारा लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। बाद में निर्धारित कार्रवाई पूरी होने पर सील खोल दी गई।

यह कार्रवाई रायपुर पुलिस कमिश्नर श्री संजीव शुक्ला और जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेश तथा नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर की गई। नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग और नगर निवेश उड़नदस्ता टीम ने औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान केएफसी परिसर में गंदगी पाई गई। जांच में यह भी सामने आया कि किचन का पाइप सीधे सार्वजनिक नाली से जोड़ा गया था तथा प्लास्टिक और अन्य कचरा नाली में फेंका जा रहा था। निगम द्वारा पूर्व में जारी नोटिस का जवाब भी संबंधित संचालक की ओर से नहीं दिया गया था। इसके अलावा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के तहत आवश्यक व्यवस्थाएं और एसटीपी प्रणाली भी नहीं मिली।

इन अनियमितताओं को गंभीर मानते हुए नगर निगम जोन 10 स्वास्थ्य विभाग और नगर निवेश विभाग की टीम ने विगत दिवस केएफसी को सीलबंद कर दिया था। इसके बाद निगम मुख्यालय के निर्देश पर संबंधित संचालक से 50 हजार रुपये का ई-चालान वसूला गया और उनके खर्च पर पूरे क्षेत्र की सफाई करवाई गई।

कार्रवाई के दौरान जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री अमित बेहरा, श्री रवि लावनिया, श्री संदीप वर्मा, श्री आदिव्य हजारी, स्वच्छता निरीक्षक श्री यशवंत बेरिहा सहित नगर निगम स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निवेश विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज