टेंगनहीं मंदिर में प्रज्वलित हुए ज्योति कलश ,932 मनोकामना ज्योति कलशों से गूंजा भक्ति का प्रकाश

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल 

छुरा- शारदीय नवरात्रि के शुभारंभ के साथ ही छुरा ब्लॉक स्थित प्रसिद्ध टेंगनही मंदिर सहित क्षेत्र के समस्त देवी मंदिरों में भक्तिमय वातावरण बन गया है।जहां श्रद्धालुओं द्वारा कुल 932 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए, इसी तरह सिद्ध बाबा धाम पिपराही में भी 247 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किया हैं। कलश प्रज्वलन के साथ ही मंदिर प्रांगण भक्ति के प्रकाश से आलोकित हो उठे हैं। श्रद्धालु अपनी-अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति हेतु ज्योति कलशों के समक्ष आराधना कर रहे हैं। धार्मिक मान्यता है कि नवरात्रि के नौ दिनों तक अखंड ज्योति जलाने से मां दुर्गा की कृपा बनी रहती है, और हर मनोकामना पूर्ण होती है।यह ज्योति शक्ति,समृद्धि और शुभ फल की प्रतीक मानी जाती है। मंदिरों में प्रतिदिन सुबह और शाम आरती सेवा भजन-कीर्तन एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति से वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो गया है।श्रद्धालुओं का विश्वास है कि इस पावन पर्व पर अखंड ज्योति प्रज्वलित करने से जीवन में सुख-शांति, परिवार में मंगल और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।नवरात्रि का यह पर्व न केवल श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है, बल्कि यह भक्ति, आत्मसंयम और आत्मशक्ति को जागृत करने का भी संदेश देता है।कार्यक्रम को सफल बनाने में टेंगनहीं समिति के लेखराज ध्रुवा शिवालय परिवार से भगत महेंद्र ठाकुर,गुलाब ठाकुर, कृष्ण पटेल,बल्लार सिंह मरकाम,आर एस टाण्डे, मदन गोपाल ध्रुव,महेश नायक, मनु निषाद पुजारी,लंकेश्वर यादव, किशोर नायक सहित समिति के सभी लगी हुई है।इस बीच नवरात्रि के छठवीं दिन टेंगनहीं माता एवं सिद्ध बाबा धाम दर्शन करने पहुंचे पुनितराम ठाकुर छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज गरियाबंद जिला मीडिया प्रभारी, संतोष सोरी सामाजिक कार्यकर्ता,ठंकेश्वर चन्द्राकर उपस्थित थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज