टे्रलर ने बाइक सवार आरक्षक को रौंदा

राजधानी से जनता तक । जांजगीर । जांजगीर के पुटपुरा में कोयले से लदे एक टे्रलर ने बाइक सवार आरक्षक को रौंद दिया। हादसे के बाद अनियंत्रित टे्रलर सड़क पर पलट गई।सूत्रों ने बताया कि हादसे में बाइक सवार आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं आरक्षक को रौंदने के बाद अनियंत्रित टे्रलर भी सड़क पर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। हादसा नेशनल हाईवे क्रमांक 49 में हुआ है। बताया जाता है कि आरक्षक पुलिस लाईन जांजगीर में पदस्थ था। वह अपनी बाइक में सवार होकर ड्यूटी जाने के लिए घर से निकला हुआ था। इसी दौरान हादसा हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी टे्रलर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। वहीं मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज