ट्रक के गुप्त चैंबर से 120 किलो गांजा बरामद – कबीरधाम पुलिस की बड़ी सफलता, नशे के सौदागरों को करारा झटका

राजधानी से जनता तक 

जिला प्रमुख पवन तिवारी कबीरधाम

 

कबीरधाम पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध एक और बड़ी कार्यवाही करते हुए ट्रक में विशेष गुप्त चैंबर बनाकर गांजा ले जा रहे दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा डीएसपी संजय ध्रुव के पर्यवेक्षण में की गई।

 

मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ट्रक क्रमांक RJ 14 GG 9595 में उड़ीसा से कोटा (राजस्थान) की ओर भारी मात्रा में गांजा तस्करी की जा रही है। त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए थाना चिल्फी पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को रोका और बारीकी से जांच की। ट्रक के केबिन और ट्रॉली के बीच अत्यंत पेशेवर तरीके से तैयार किए गए विशेष गुप्त चैंबर से कुल 115 पैकेट में रखा गया करीब 120 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया।

 

गिरफ्तार आरोपी:

 

1. अकरम खान पिता बशीट खान, उम्र 37 वर्ष, निवासी – हरनावदा पिया, थाना – पिड़ावा, जिला – झालावाड़ (राजस्थान),

2. पप्पु सिंग पिता हरी सिंग, उम्र 32 वर्ष, निवासी – हरनावदा पिया, थाना – पिड़ावा, जिला – झालावाड़ (राजस्थान)

 

प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे गांजा को उड़ीसा से कोटा, राजस्थान ले जा रहे थे। तस्करी को छिपाने के लिए ट्रक में बड़ी ही चतुराई से विशेष चैंबर तैयार किया गया था।

 

इस सफल कार्यवाही में निरीक्षक उमाशंकर राठौर, सउनि बीरबल साहू, आरक्षक इरफान खान, आंसू तिवारी, पप्पू पनागर, सुनील मेरावी, अजय चंद्रवंशी, सुभाष नौरंगे एवं हरजेंद्र रात्रे की विशेष भूमिका रही। इनकी सतर्कता, सजगता और अति-प्रोफेशनल अंदाज़ ने इस अंतर्राज्यीय तस्करी का पर्दाफाश किया।

 

कबीरधाम पुलिस की यह कार्यवाही न केवल आरोपियों को कड़ा संदेश देती है, बल्कि जिले में सक्रिय अन्य आपराधिक तत्वों के लिए भी यह स्पष्ट चेतावनी है कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

 

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने टीम की इस तत्परता और समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि नशे के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा और कबीरधाम को नशा मुक्त जिला बनाने के लिए पुलिस हरसंभव प्रयास करती रहेगी। आमजन से अपील है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज