ट्रेड यूनियन बीएमएस श्रमिक संगठन के द्वारा आयोजित किया गया महिला सम्मान समारोह।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई शुभ लक्ष्मी सेट्ठी
मोहन प्रताप सिंह
राजधानी से जनता तक. सूरजपुर/जरही :– अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एसईसीएल भटगांव क्षेत्र अंतर्गत मैत्री भवन जरही ट्रेड यूनियन बीएमएस श्रमिक संगठन द्वारा महिला दिवस के अवसर पर 9 मार्च को सम्मान समारोह का आयोजन में मुख्य अतिथि उप क्षेत्रीय प्रबंधन की पत्नी शुभ लक्ष्मी बिप्रा सेठ्ठी और विशिष्ठ अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी भटगांव मेघा शिल्पी, परमेश्वरी राजवाड़े, निशा बीजू दासन, अर्चना लामा, चंदा राजवाड़े, रेखा सिंह, अल्का हर्ष, सुमन केराम, तुलसी सिंह, चौकी प्रभारी जरही निलकुशुम बेग, डीएवी पब्लिक स्कूल प्रिंसिपल मोलिका मुखर्जी, जिलाध्यक्ष /जिलामंत्री, अमर सिंह/ सालिक राम सहित कार्यक्रम के प्रदेश से नियुक्त जिला प्रभारी संजय सिंह की उपस्थिति में आंगनबाड़ी, भवन निर्माण कर्मचारी, नगर पंचायत सफाई कर्मचारी, विद्यालयीन छात्राओं समेत सैकड़ों की संख्या में महिलाएं को सम्मानित करने के साथ संपन्न हुआ।
क्यों और कैसे मनाया जाता है महिला सम्मान समारोह – संजय सिंह
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित महिला सम्मान समारोह पर संजय सिंह ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रतिवर्ष, ८ मार्च को विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए, महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत का सुझाव 1908 में क्लारा जेटकिंस नाम की एक महिला ने दी। इस दिवस की उत्पत्ति 15000/-महिला कामगारों के आंदोलन से हुई थी. बाद में संयुक्त राष्ट्र ने भी 1975 से इसे सालाना जश्न के तौर पर मान्यता दी. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के संघर्ष और उनकी मेहनत के महत्व को समझाया जाता है. महिलाओं की हिस्सेदारी को बढ़ावा देने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए महिला दिवस की शुरुआत की गई थी. हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. इस दिन महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिसके तहत ट्रेड यूनियन बीएमएस श्रमिक संगठन द्वारा महिलाओं के सम्मान समारोह आयोजित किया गया है।
 कंधे से कंधा मिलाकर चल रही महिलाएं – शुभ लक्ष्मी सेट्ठी
सम्मान समारोह में आयोजित कार्यक्रम में सेठ्ठी मैडम ने कहा कि आज के समय में महिलाओं ने खुद को बेहद सशक्त बना लिया है। महिलाएं अपने घर गृहस्थी के साथ तमाम क्षेत्रों में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। साथ ही घर और वर्कप्लेस दोनों की जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही है। महिला ना सिर्फ घर बल्कि बाहर भी अपनी मौजूदगी से सब बेहतर बना देती है और समाज को जरूरत है कि वह उनके साथ होने वाले हर भेदभाव को दूर करें और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दें। मौके पर कंपनी कमांडर द्वारा स्कूल जाने वाली बालिकाओं को पढ़ने व आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मेलन समारोह के कार्यक्रम में शालीग राम, सुरजन प्रजापति, दिलीप मंडल, पवन वर्मा, प्रताप सिंह मरावी, अविनाश प्रधान, जगरनाथ शर्मा, आशीष श्रीवास्तव, विनोद प्रसाद, राजेंद्र सिंह, कमल सक्सेना, शिवव्रत सिंह, सुरेंद्र तिवारी, मनोज सिंह, तलवंत मिंज, हरिनंदन, शिवचंद, रामा, श्याम लाल, सुनील लकड़ा सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहें।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज