डबल बहुमत से नीलकंठ को बनाएंगे विधायक, कांग्रेस के पक्ष में क्षेत्र का माहौल, देखें VIDEO

राजधानी से जनता तक । जिला प्रमुख पवन तिवारी । पंडरिया। छत्तीसगढ़ किसान हितैषी कांग्रेस की सरकार को जन जन का प्यार मिल रहा हैं। प्रदेश में विधानसभा चुनाव को बस कुछ दिन शेष बचे हैं। छत्तीसगढ़ का माहौल कांग्रेस पक्ष में नजर आ रहा हैं। 

वही, पंडरिया विधानसभा में कांग्रेस ने नीलकंठ चंद्रवंशी को अपना प्रत्याशी चुना, जो स्वयं एक किसान है। नीलकंठ को आपार जन समर्थन मिल रहा हैं व किसान रोहित भारद्वाज भटुसे पंडरिया विधानसभा कहते हैं कि 15 साल तक BJP सरकार ने किसानों और प्रदेश के जनता को ठगने का काम किया हैं।

VIDEO

2018 में विधायक ममता चंद्राकर को भारी मतों से विजय बनाया था। अब कि बार उससे भी ज्यादा मतों से नीलकंठ चंद्रवंशी को विजय बनाएंगे और अपना विधायक बनाएंगे। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार किसान हितैषी हैं। उनकी हर योजना का लाभ जन जन तक पहुंचा है यही नहीं विदेश में भी छत्तीसगढ़ एक जाना माना नाम है।

कांग्रेस सरकार एक बार फिर छत्तीसगढ़ में वापसी करेगी। वही, पंडरिया में भी नीलकंठ चंद्रवंशी को ही जीत हासिल होगी। प्रदेश ही क्या केंद्र में भी कांग्रेस को ही जीत मिलनी चाहिए।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com