डब्ल्यू आर एस समर कैंप–2026 में बच्चों ने दिखाया बैडमिंटन का दम

रायपुर। रेलवे इंस्टिट्यूट वैरिशा, रायपुर में आयोजित डब्ल्यू आर एस समर कैंप–2026 के तहत बुधवार को बालक एवं बालिका वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने अनुशासन, खेल भावना और आत्मविश्वास के साथ हिस्सा लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वैगन रिपेयर शॉप (वैरिशा) रायपुर के मुख्य कर्मशाला प्रबंधक श्री निर्मल कुमार भंडारी ने बच्चों के साथ बैडमिंटन खेलकर उनका उत्साह बढ़ाया। बच्चों के बीच पहुंचकर उनके साथ खेलना प्रतिभागियों के लिए यादगार पल बन गया।

अपने संबोधन में श्री भंडारी ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद आवश्यक हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने और अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने भी मुख्य अतिथि के स्नेहपूर्ण व्यवहार और प्रोत्साहन के लिए आभार जताया। कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों और रेलवे इंस्टिट्यूट के सदस्यों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में सकारात्मक पहल बताया।

रेलवे इंस्टिट्यूट वैरिशा, रायपुर द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना रहा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज