तमनार पुलिस ने पकड़ा मिलूपारा में 100 लीटर अवैध महुआ शराब, आरोपी को आबकारी एक्ट में भेजा गया जेल….

राजधानी से जनता तक । रायगढ़ । जिला- रायगढ़ अंतर्गत तमनार क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन को लेकर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर द्वारा मुखबिर सक्रिय कर कार्यवाही किया जा रहा है । इसी क्रम में आज दिनांक 15.10.2023 के सुबह थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर को मुखबिर से सूचना मिली कि मिलूपारा सीतापुर में चैतन राठिया नाम का व्यक्ति अपने घर आंगन में अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री कर रहा है । तत्काल थाना प्रभारी ने देहात पेट्रोलिंग पर रवाना हुए स्टाफ को जाकर कार्यवाही का निर्देश दिया गया । तमनार पुलिस टीम द्वारा गवाहों को साथ लेकर शराब रेड के लिए चैतन राठिया के निवास पर पहुंची । चैतन राठिया द्वारा शराब बिक्री से साफ इंकार किया जिसे पुलिस टीम द्वारा कड़ी पूछताछ करने पर आरोपी चैतन राठिया ने अवैध रूप से शराब बनाना और बिक्री करना स्वीकार किया जिसके कब्जे से शराब बनाने के पात्र तथा 20 और 10 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक डिब्बे और वाहन के टायर ट्यूब में भरकर रखा हुआ कुल 100 लीटर महुआ शराब कीमती 20000 का जप्त किया गया है । आरोपी आरोपी चैतन राठिया पिता स्व0 कमल सिंह राठिया उम्र 50 वर्ष सा0 मिलूपारा सीतापुर थाना तमनार पर थाना तमनार में धारा 34(2) 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । शराब रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, प्रधान आरक्षक संतोष कुर्रे, महिला प्रधान आरक्षक उषा रानी तिर्की, आरक्षक भीष्मदेव सागर और आरक्षक भानु प्रताप चंद्रा की सारहनीय भूमिका रही है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज