तीसरी मंजिल से गिरकर भी जिंदा बच गया 2 वर्षीय मासूम

मुंबई । मुंबई के डोंबिवली में एक चमत्कारिक घटना सामने आई है, जहाँ एक दो साल का बच्चा तीसरी मंजिल से नीचे गिरने के बावजूद सुरक्षित बच गया। यह घटना डोंबिवली के देवीचापाड़ा इलाके में रविवार सुबह हुई। जानकारी के अनुसार, देवीचापाड़ा स्थित एक 13 मंजिला इमारत की तीसरी मंजिल पर रहने वाले एक परिवार का दो वर्षीय बच्चा बालकनी में खेलते समय अचानक नीचे गिर गया। उसी इमारत में रहने वाले भावेश म्हात्रे नामक एक युवक ने बच्चे को गिरते हुए देखा और बिना अपनी जान की परवाह किए उसे बचाने के लिए दौड़ लगा दी। भावेश ने बच्चे को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बच्चा फिसलकर नीचे गिर गया। हालांकि, भावेश ने तुरंत अपने पैर बच्चे के नीचे लगा दिए, जिससे बच्चा सीधे जमीन पर गिरने से बच गया। इस घटना में बच्चे को कोई गंभीर चोट नहीं आई। पूरी घटना इमारत में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई और इसका एक फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लोग इसे ‘चमत्कार’ बता रहे हैं और हैरान हैं कि इतनी ऊँचाई से गिरने के बाद भी बच्चा सुरक्षित है।लोगों ने भावेश म्हात्रे की बहादुरी और मानवीयता की सराहना की है। उनका मानना है कि भावेश ने एक बच्चे की जान बचाने के लिए जिस साहस का परिचय दिया, वह दूसरों के लिए प्रेरणादायक है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज