थाना त्रिकुंडा में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र तिवारी उप निरीक्षक के पद पर हुए पदोन्नत

 


वरिष्ठ कार्यालय से जारी पदोन्नति आदेश के परिपालन में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा स्टार लगाकर एएसआई तिवारी को उप निरीक्षक के पद पर किया पदोन्नत

राजधानी से जनता तक/पंकज गुप्ता/बलरामपुर

बलरामपुर:- पुलिस मुख्यालय, रायपुर, छत्तीसगढ़ द्वारा वर्ष 2024 में सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति हेतु योग्यता सूची जारी की गई थी। वरिष्ठ कार्यालय से जारी आदेश के पालन में आज दिनांक 15 अक्टूबर 2024 को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर, एवम् एएसपी शैलेन्द्र पांडेय द्वारा सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र तिवारी के कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें पदोन्नति प्रदान किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने पदोन्नत हुए उप निरीक्षक नरेंद्र तिवारी को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें कर्तव्यों का निर्वहन बेहतर ढंग से करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडे रक्षित निरीक्षक बलरामपुर विमलेश देवांगन मुख्य लिपिक रामविलास सिंह एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज