दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार कार ने आगे चल रहे ट्रक को मारी टक्कर, 7 की मौत-1 घायल

अहमदाबाद गुजरात में साबरकांठा जिले के हिम्मत नगर में आज सुबह एक बड़ा  सड़क हादसा हुआ है। जहां तेज रफ्तार कार ने आगे चल रहे ट्रक में टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताजा रही है। आशंका जताई जा रही है कि यह हादसा कार चालक को नींद का झोंका आने की वजह से हुआ। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कार में कुल 8 लोग सवार थे और शामलाजी से चलकर अहमदाबाद जा रहे थे। पुलिस ने घायल और मृतक की पहचान करने के बाद उनके परिजनों को सूचित कर दिया है। इसी के साथ मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह हादसा सुबह साढ़े 4 बजे के आसपास की बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक इस हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। अनुमान है कि हादसे के वक्त की स्पीड 120 किमी प्रतिघंटा से अधिक रही होगी। हादसे दौरान कार का अगला हिस्सा ट्रक में पीछे से अंदर घुस गया था। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से कार को काट कर शवों को बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक घटना की जानकारी ट्रक चालक ने ही पुलिस को दी है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज