दहेज मुक्त समाज की मिसाल बनेंगे विधायक दीपेश साहू, मुख्यमंत्री कन्या विवाह में लेंगे सात फेरे

बेमेतरा। दहेज प्रथा और विवाह में बढ़ती फिजूलखर्ची के बीच बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने एक ऐसी पहल की है, जो समाज के लिए प्रेरणा का विषय बन सकती है। विधायक दीपेश साहू मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में विवाह बंधन में बंधेंगे। इसे दहेज मुक्त और सादगीपूर्ण विवाह की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सामाजिक युवा नेता सोनू साहू ने बताया कि समाज के लिए यह गर्व का विषय है कि एक जनप्रतिनिधि स्वयं सामूहिक विवाह जैसे सामाजिक आयोजन का हिस्सा बनकर नई मिसाल पेश कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह निर्णय केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सामाजिक संदेश से जुड़ा हुआ है, जो यह दर्शाता है कि विवाह संस्कार का महत्व दिखावे और खर्च से कहीं अधिक है।

उन्होंने कहा कि विधायक दीपेश साहू का यह कदम दहेज जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ सशक्त संदेश देगा और युवाओं को सादगीपूर्ण विवाह के लिए प्रेरित करेगा। इससे उन परिवारों को भी प्रोत्साहन मिलेगा जो विवाह में होने वाले अनावश्यक खर्चों के कारण आर्थिक दबाव का सामना करते हैं।

सोनू साहू के अनुसार, जब जनप्रतिनिधि स्वयं सामाजिक परिवर्तन की पहल करते हैं तो उसका प्रभाव व्यापक स्तर पर दिखाई देता है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से विधायक का विवाह समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देगा और दहेज मुक्त विवाह अभियान को नई मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने सर्व समाज के लोगों से 31 मई को बेसिक मैदान पहुंचकर इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनने तथा नवदंपति को शुभकामनाएं और आशीर्वाद देने की अपील की है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज