दुःखद समाचार : भाजपा प्रदेश मंत्री विकास महतो को मातृ शोक

राजधानी से जनता तक |कोरबा| कोरबा के प्रसिद्ध डॉक्टर और पूर्व सांसद स्वर्गीय डॉ. बंशीलाल महतो की धर्मपत्नी, तथा भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास रंजन महतो की माता, स्वर्गीय कौशल्या देवी महतो का निधन हो गया। वह 73 वर्ष की थीं और कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। हैदराबाद में उनका इलाज चल रहा था, जहां उपचार के दौरान आज उनका निधन हो गया।

 

स्वर्गीय कौशल्या देवी महतो का जीवन समाज सेवा और अपने परिवार के प्रति समर्पण का उदाहरण था। उनके निधन से महतो परिवार और उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय स्तर पर उनकी सामाजिक भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण रही थी, और उनके जाने से समाज में एक खालीपन महसूस किया जा रहा है।

 

उनकी पार्थिव देह को हैदराबाद से एयर एंबुलेंस के माध्यम से कोरबा लाया जा रहा है, यहां उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं। इस दुखद समाचार से क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है, और उनके प्रति अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज