दूसरी बार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बने किरण सिंहदेव

रायपुर । छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी की कमान एक बार फिर से किरणदेव के हाथों में सौंप दी गयी है। राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने इसका ऐलान किया है। इससे पहले गुरुवार रात पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया को पूरा किया गयाइसके लिए चुनाव अधिकारी बनाए गए खूबचंद पारख ने बताया कि 3 सेट में नामांकन आए हैं। तीनों में किरणदेव का नाम है। अब दिल्ली से सहमति लेने के बाद विनोद तावड़े नाम की घोषणा की।किसी व्यक्ति को अध्यक्ष बनने के लिए 3 बार का सक्रिय सदस्य होना जरूरी है। 30 प्रस्तावक थे, जो नामांकन जमा हुआ है, वह केवल किरणदेव के नाम पर जमा हुआ है। 17 नामों का ऐलान राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने घोषणा की। ये सभी 17 सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय परिषद में विष्णुदेव साय, अरुण साव, विजय शर्मा, तोखन साहू, सरोज पांडे, लता उसेंडी, बृजमोहन अग्रवाल, विक्रम उसेंडी, संतोष पांडे, विजय बघेल, पुन्नूलाल मोहले, दयाल दास बघेल, केदार कश्यप, रूपकुमार चौधरी, खूबसंद पारख, ननकी राम कंवर, देवेंद्र प्रताप सिंह को शामिल किया गया है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज