राजधानी से जनता तक /चरण सिंह क्षेत्रपाल
देवभोग -आज देशभर के साथ अंबेडकर चौक (देवभोग )में भी भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रध्वज फहराने एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। पूरे कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजादी हमें अनेक वीरों के त्याग, संघर्ष और बलिदान से मिली है। स्वतंत्रता के साथ देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने तथा समाज में भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने देश की प्रगति, विकास और खुशहाली के लिए संकल्प लिया। बच्चों और युवाओं में भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा अंबेडकर चौक गूंज उठा।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया तथा देश की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया गया। आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित थे धनसिगं मरकाम समाज सेवक, उमेश डोंगरे समाज सेवक, नासिर खान समाज सेवक, व अन्य सभी जेष्ठ श्रेष्ठ वरिष्ठ गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है





