देवभोग अनुविभागीय अधिकारी ने एक पटवारी 2 सेल्समैंन पर लिया एक्शन

जिला संवाददाता-चरण सिंह क्षेत्रपाल

राजधानी से जनता तक

गरियाबंद/देवभोग- देवभोग अनुविभागीय अधिकारी तुलसीदास मरकाम ने एक पटवारी को किया निलंबित तो वहीं उचित मूल्य दुकान के दो सेल्समैंन को थमाया कारण बताओ नोटीस।दिनांक 14-9-2024 को समय 11.55 बजे ग्राम लाटापारा पटवारी हलका नं 12 का दौरा नायब तहसीलदार देवभोग एवं राजस्व निरीक्षक देवभोग के साथ किया गया। देवभोग अनुविभाग वाटसप गुप में सुबह 10.13 बजे सूचना दी गई देवभोग अनुविभाग अधिकारी देवभोग का दौरा कार्यक्रम लाटापारा एवं टिकरापारा में नियत था। लाटापारा पटवारी को दूरभाष के माध्यम से भी संपर्क किया परंतु कोई जवाब नहीं दिया गया।राजस्व निरिक्षक देवभोग का प्रतिवेदन दिनांक 14/9/24 के अनुसार सूचना उपरांत भी मुख्यालय में अनुपस्थित पाया जाना बताया जा रहा है। फौती ,बटवारा,नामांतरण, के प्रकरण अत्यधिक संख्या में लंबित पाया गया। गिरदावरी कार्य पूर्ण नहीं पाया गया । कारण बताओ नोटीस का भी संतोष पूर्ण जवाब नहीं मिलने पर तत्काल प्रभाव से निलंबन कर दिया गया। दौरा के दौरान शासकीय उचित मूल्य दुकान खुटगांव व लाटापारा में दुकान बंद पाया गया व आसपास साफ सफाई का अभाव पाया गया।शासकीय उचित मूल्य के सेल्समैंन को कारण बताओ नोटीस जारी कर जवाब मांगा गया है। लाटापारा में स्वास्थ व्यवस्था का भी निरीक्षण करते हुए दवाई व उचित संसाधन का पर्याप्त मात्रा में रखरखाव से लेकर किसी भी मरीज को शिकायत का अवसर ना देने की बात कही।आयुष्मान कार्ड को 100 प्रतिशत बनाने शक्त निर्देश दिया गया।
हलका पटवारी को लेकर ग्रामीणों से पड़ताल करने पर पिलाटू राम ,केशरी ,मेघराज,गोवरधन,गुलेश,धोबीराम,चरण,आदि से पता चला की पटवारी प्रत्येक कार्य को इमानदारी पूर्वक निभाते हैं व जाती,आय,सीमांकन,गीरदावरी,से लेकर सभी प्रकार के कार्य को प्रथम सुचना में ही प्राथमकिता देते हुए कार्य करते दिखे हैं। पटवारी के निलंबन से ग्रामीण व किसान में मायुसी का माहौल भी देखने मिला

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज