देवभोग अनुविभागीय अधिकारी ने पटवारी नटेश्वर नायडू को निलंबित किया अभी पुनः दिवान मुड़ा और डूमरबाहाल 23,हल्का पटवारी में स्थांतरित किया गया

जिला संवाददाता-चरण सिंह क्षेत्रपाल

राजधानी से जनता तक

 

गरियाबंद/देवभोग- देवभोग अनुविभागीय अधिकारी तुलसीदास मरकाम ने नटेश्वर नायडू हल्का 12 पटवारी को किया निलंबित तो वहीं उचित मूल्य दुकान के 2 सेल्स मैंन को थमाया कारण बताओ नोटिस। 14 सितम्बर को समय 11.55 बजे ग्राम लाटापारा पटवारी हल्का नंबर 12 का दौरा नायब तहसीलदार देवभोग एवं राजस्व निरीक्षक देवभोग के साथ किया गया। देवभोग अनुविभाग वाटसप गुप में सुबह 10.13 बजे सूचना दी गई देवभोग अनुविभाग अधिकारी देवभोग का दौरा कार्यक्रम लाटापारा एवं टिकरापारा में नियत था। लाटापारा पटवारी को दूरभाष के माध्यम से भी संपर्क किया गया परंतु कोई भी जवाब उनके द्वारा नहीं दिया गया।राजस्व निरीक्षक देवभोग का प्रतिवेदन दिनांक 14 सितम्बर के अनुसार सूचना देने के उपरांत भी हल्का पटवारी मुख्यालय में अनुपस्थित पाया जाना बताया गया था । तथा फौती ,बटवारा,नामांतरण, के प्रकरण अत्यधिक संख्या में लंबित पाया गया और साथ में गिरदावरी कार्य भी अपूर्ण पाया गया । इसी तरह कार्य में लापरवाही बरतने से तत्काल एसडीएम प्रभावित हुए और कारण बताओ नोटिस का भी जबाब संतोष पूर्ण जवाब नहीं मिलने पर तत्काल प्रभाव से निलंबन कर दिया गया था। दौरा के दौरान शासकीय उचित मूल्य दुकान खुटगांव व लाटापारा में दुकान बंद पाया गया व आसपास साफ – सफाई का अभाव पाया गया।शासकीय उचित मूल्य दुकान के सेल्स मैंन को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

एसडीएम मरकाम ने स्वास्थ्य का भी लिया गया जायजा

लाटापारा में स्वास्थ व्यवस्था का भी निरीक्षण करते हुए दवाई व उचित संसाधन का पर्याप्त मात्रा में रखरखाव से लेकर किसी भी मरीज को शिकायत का अवसर ना देने की बात कही।आयुष्मान कार्ड को 100 प्रतिशत बनाने शक्त निर्देश दिया गया।

हल्का पटवारी को तत्काल निलंबित किए जाने से ग्रामीण जनता खूब नाराजगी जताई

हल्का पटवारी को लेकर ग्रामीणों से पड़ताल करने पर पिलाटू राम ,केशरी ,मेघराज,गोवरधन,गुलेश,धोबीराम,चरण,आदि से पता चला की पटवारी प्रत्येक कार्य को इमानदारी पूर्वक निभाते हैं व जाती,आय,सीमांकन,गीरदावरी,से लेकर सभी प्रकार के कार्य को प्रथम सुचना में ही प्राथमकिता देते हुए कार्य करते दिखे हैं। पटवारी के निलंबन से ग्रामीण व किसान में मायुसी का माहौल भी देखने मिला ।

हल्का पटवारी को तत्काल अन्य हल्के में पदस्थ किया गया।

आज 18 सितम्बर , मंगलवार को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व विभाग द्वारा पटवारी हल्का 12 पटवारी नटेश्वर नायडू को निलंबित किया गया था, और उसी को पुनः भौतिक निरीक्षण के दौरान कार्य में नियमित सेवा और पूर्णतः सत्यता पायीं गई। इसलिए इन्हें नये हल्के में पदस्थ किया गया है दिवान मुड़ा और डूमरबाहाल हल्का नम्बर 23 में तत्काल एसडीएम ने स्थानांतरित किया है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज