देवभोग दिन दहाड़े मर्डर: ब्लेड से महिला की गर्दन पर हमला, मौत… पति और बेटे भी घायल दीवानमुडा गांव में दहशत का माहौल

देवभोग दिन दहाड़े मर्डर: ब्लेड से महिला की गर्दन पर हमला, मौत… पति और बेटे भी घायल
दीवानमुडा गांव में दहशत का माहौल

  1. दिनदहाड़े हुए मर्डर से सहमा गांव

गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र के दीवानमुड़ा गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला की कथित तौर पर ब्लेड से गर्दन पर हमला कर हत्या कर दी गई। घटना में बीच-बचाव करने पहुंचे महिला के पति और बेटे भी घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार मृतिका की पहचान छबीलता यादव के रूप में हुई है, जो गांव में मितानिन के रूप में कार्यरत थीं। बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार के साथ होटल व्यवसाय में भी हाथ बंटा रही थीं। इसी दौरान आरोपी देवीसिंह ने अचानक उन पर हमला कर दिया।

प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक आरोपी ने महिला की गर्दन पर ब्लेड से वार किया। घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते उससे पहले महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिला को बचाने पहुंचे उनके पति और बेटों पर भी आरोपी ने हमला कर दिया, जिससे वे भी लहूलुहान हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही देवभोग पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भेजा गया। महिला की मौत के बाद गांव में तनाव और शोक का माहौल है।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है और पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

  1. पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच जारी है और पूछताछ के बाद ही घटना के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।
Omkar Parvate
Author: Omkar Parvate

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज