देवभोग मण्डल के शक्ति केंद्र गिरसुल में बूथ प्रभारियों का सदस्यता अभियान संबंधित बैठक हुई संपन्न

जिला संवाददाता-चरण सिंह क्षेत्रपाल / राजधानी से जनता तक

गरियाबंद(देवभोग) -देवभोग मण्डल के शक्ति केंद्र गिरसुल में आज सभी बूथ प्रभारियों का सदस्यता अभियान के संबंध में बैठक रखी गई थी, जिसमें भारतीय जनता पार्टी हमेशा राष्ट्रवाद के विचारधारा के साथ सतत रूप से समाज़ के समग्र उत्थान के लिए कार्य करने वाली एक राजनीतिक पार्टी है जो सबके साथ सबके विकास जैसे मूल मंत्र के साथ काम करती है, समाज़ के हर वर्ग तक विकास के साथ- साथ हमारी विचारधारा पहुंचे, इस भाव के साथ केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा वृहद रूप से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिसकी शुरुआत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा जी के हाथों सदस्यता लेकर किया गया। जो पार्टी संगठन के ऊर्जावान कार्यर्ताओं के माध्यम से जिला, मंडल एवं मतदान केन्दों तक एक अभियान के रूप में चलाया जा रहा है, कार्यकर्ता बहुत उत्साह के साथ बूथों में पार्टी परिवार के साथ -साथ आम जनता तक संपर्क कर केंद्र एवं राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही सदस्यता अभियान का कार्य भी कर रहे है, उक्त बातें पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए, देवभोग मण्डल अध्यक्ष लुद्रास साहू ने बताया की देवभोग मंडल के ग्राम गिरसुल, में शक्ति केंद्र एवं बूथ के कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक बूथ में 200 से अधिक सदस्य बनाने का संकल्प लिए और आम लोगों को भाजपा के सदस्यता लेने में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है ,इससे यह स्पष्ट होता है, की केंद्र के मोदी सरकार एवं प्रदेश में विष्णु देव जी के सरकार के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है इस अवसर पर प्रमुख रूप से शक्ति केंद्र गिरसुल में आज प्रमुख रूप से देवभोग मण्डल अध्यक्ष लुद्रास साहू, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अहिल्या मरकाम, प्रमोद कुमार यादव, पदुलोचन सिंह मरकाम, मोहन सिंह नेताम, राजेन्द्र मरकाम, भुवन विजय नागेश, चंद्रध्वज मरकाम,बीर सिंह सोरी,सोहराम मांझी, संजय साहू, प्रेम मांझी, पुनीत राम यादव, चंद्रिका पटेल, जगमोहन पटेल, देवी सिंह साहू,सहित समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे !

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज