दो साल की मासूम से दरिंदगी, हालत नाजुक

राजधानी से जनता तक ।  जांजगीर-चांपा ।  जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आरोपी ने दो साल की बच्ची का बलात्कार किया। घटना में बच्ची की हालत गंभीर है। मासूम को आईसीयू में भर्ती किया गया है। शांतिनगर में 2 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मासूम बच्ची को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा बच्ची का इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद एसपी विवेक शुक्ला, एडिशनल एसपी राजेन्द्र जायसवाल मौके पर पहुंचे थे और पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंची थी। पुलिस द्वारा सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और परिजन के साथ ही आसपास के लोगों का बयान लिया जा रहा है। फिलहाल, आरोपी के बारे में कुछ पता नहीं चला है। दरअसल, शांतिनगर में एक ठेले के पास मासूम बच्ची को लोगों ने देखा और मौके पर भीड़ जुट गई। फिर डायल 112 की मदद से मासूम बच्ची को जिला अस्पताल ले जाया गया। घटना की गम्भीरता को देखते हुए एसपी विवेक शुक्ला, एडिशनल एसपी राजेन्द्र जायसवाल जिला अस्पताल पहुंचे थे। मामले में पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। फिलहाल, आरोपी के बारे में कुछ पता नहीं चला है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज