धान उपार्जन एवं संग्रहण केंद्रों का संभागायुक्त ने किया आकस्मिक निरीक्षण

 

*खैरागढ़/* दुर्ग संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर ने धान उपार्जन केंद्र सलोनी एवं धान संग्रहण केंद्र मदराकुही का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान खरीदी एवं भण्डारण व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर  इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, अपर कलेक्टर सुरेन्द्र कुमार ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। आयुक्त महोदय ने धान खरीदी केंद्र सलोनी में पंजीकृत किसानों की संख्या, अब तक की खरीदी, टोकन व्यवस्था एवं धान उठाव की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही शेष किसानों की खरीदी की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने धान उठाव में तेजी लाने के लिए जिला विपणन अधिकारी (डीएमओ) को आवश्यक निर्देश दिए।

इसके पश्चात संभागायुक्त महोदय ने धान संग्रहण केंद्र मदराकुही का अवलोकन किया। उन्होंने केंद्र की भण्डारण क्षमता, संग्रहित धान की मात्रा तथा जारी किए गए परिवहन आदेश (टीओ) की जानकारी ली। इस दौरान टीओ के माध्यम से प्राप्त धान का शीघ्र भण्डारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि खरीदी एवं संग्रहण कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

Deendayal Yadu
Author: Deendayal Yadu

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज